मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलाकार हरचंदन सिंह भट्टी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी। श्री भट्टी को यह सम्मान कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक एवं आर्ट डिजाइनर हरचंदन सिंह भट्टी के हर्ष वर्धन नगर स्थित निवास पर पहुंचकर कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए उनका नाम घोषित होने पर शाल, श्रीफल देकर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्मश्री पाने वाली विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उल्लेखनीय है कि शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।