मध्यप्रदेश के उज्जैन में 9 मार्च से विक्रम व्यापार मेला शुरू हो चुका है। इस मेले में अब तक 2400 गाड़ियां बिक चुकी हैं, जिसमें 1700 कारें और 700 टू-व्हीहलर हैं। इस मेले में कारों पर 2.67 लाख तक का डिस्काउंट भी मिल रहा हैं।
पीएम मोदी आज 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअली उद्घाटन किया है। मध्य प्रदेश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी गई है। इससे प्रदेश वासियों को यात्रा में काफी सुविधा होगी।
CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही है। 15 जनवरी से 10 मार्च तक लगभग दो माह से भी कम समय में राजस्व महाअभियान चलाकर 30 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। पांच शावक सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं। चीता गामिनी को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया है।
पूरा परिवार खुश था, घर में बच्चों के कान छेदने का फंक्शन चल रहा था। सभी लोग डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। तभी छोटे भाई को जरा सी बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 156 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार 9 मार्च की सुबह सचिवालय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से बिल्डिंग से धुंए का काला गुबार उठाने लगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।
एमपी के सीएम मोहन यादव ने जनता से अपील की है कि वे फिल्म आर्टिकल 370 जरूर देखें, क्योंकि ये फिल् जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर बनी है।
मध्य प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कमलनाथ जिले के 7 विधायक राहुल इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कहीं यह विधायक बीजेपी में शामिल तो नहीं हो रहे।