रीवा की एक लड़की ने प्रेमी के धोखे से टूटकर सड़क पर बोतल से शराब पी और घंटों नशे में पड़ी रही। लोग समझे घायल है, पर वो प्रेम में बर्बाद थी! पुलिस ने समय रहते पहुंचकर उसे बचाया, वरना कुछ भी हो सकता था... क्या ये बस नशा था या छिपी थी कोई और साज़िश?

Rewa girl drunk: MP के रीवा शहर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती नशे में सड़क पर औंधे मुंह पड़ी मिली। जांच में सामने आया कि युवती को प्रेमी ने धोखा दिया था, जिससे आहत होकर उसने शराब पी और खुद को सड़क पर बेसुध छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब की बोतल लेकर पहुंची ठेके पर, गली में गिर पड़ी लड़की

बिछिया थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान के पास युवती एक युवक के साथ पहुंची थी। उसने बोतल से सीधे शराब पी और फिर लड़खड़ाकर गिर पड़ी। वह नशे में प्रेमी को गालियां देती रही, जिससे राहगीरों में भ्रम की स्थिति बन गई कि वह घायल है या बीमार।

राहगीरों को लगा हादसा हुआ, लेकिन सच्चाई थी और भी गहरी

स्थानीय लोग जब उसके पास पहुंचे, तो शुरुआत में सोचा कि कोई सड़क दुर्घटना हुई है। लेकिन धीरे-धीरे साफ हुआ कि युवती प्रेम में मिले धोखे के बाद खुद को संभाल नहीं पाई और नशे की हालत में सड़क किनारे लेटी रही।

पुलिस ने समय रहते की कार्रवाई, अनहोनी से बच गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही मामला एसपी विवेक सिंह तक पहुंच गया। उन्होंने तत्काल बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय को मौके पर भेजा। पुलिस ने युवती को समझाया और सुरक्षित घर भिजवा दिया।

स्थानीयों की चेतावनी: शराब दुकान से जुड़ी असामाजिक गतिविधियां

मौके के पास रहने वालों ने बताया कि शराब की दुकान के आसपास शाम होते ही असामाजिक तत्वों की भीड़ लगती है। अगर पुलिस देर से पहुंचती, तो लड़की के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रेम का धोखा या आत्म-विनाश की शुरुआत?

मामला सिर्फ एक युवती के टूटे दिल का नहीं है, बल्कि यह बताता है कि युवा किस हद तक मानसिक दबाव में आकर खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह घटना सोशल और पारिवारिक संवाद की कमी को भी उजागर करती है।