Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में कार्यरत एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अपने केबिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पिता को एक भावुक ससुाइड नोट लिखा है। जिसमें एक लड़की को मौत का जिम्मेदार बताया है।
Madhya Pradesh : 'मेरे अच्छे पापा जी, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बना पाया, हमेशा कोशिश की, लेकिन हर बार फेल हो गया। यह मार्मिक शब्द मध्य प्रदेश के सतना में कार्यरत एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के हैं। जिसने पिता को भावुक सुसाइ़़ड नोट लिखकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। हालांकि मृतक युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़की को बताया है। जिसने उसका ऐसा दिल तोड़ा कि उसे मरने के अलावा और कुछ नहीं सूझा।
फाइनेंस मैनेजर ने अपने केबिन में लगाई फांसी
दरअसल, यह दर्दनाक घटना सोमवार को सतना में घटी। मृतक की पहचान शिवमोहन सिंह नाम के युवक के रूप में हुई। युवक शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में संचालित एक फाइनेंशियल इंटरप्राइजेज कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि वह दोपहर 2 बजे अपने चेंबर में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो शाम 7 बजे कंपनी के कर्मचारियों ने उनको आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद फोन किया तो वह भी स्विच ऑफ बताया। इसके बाद उनकी चिंदा बढ़ गई और उन्होंने केबिन का दरवाजा तोड़ दिया। सामने देखा तो शिवमोहन फंदे से लटक रहा था।
लड़की ने फीलिंग से किया था खिलवाड़
वहीं घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक मूल रूप से रीवा जिले के सगरा देवतालाब का रहने वाला था। शिवमोहन ने एक साल पहले ही फाइनेंस कंपनी की सतना ब्रांच में मैनेजर के पद पर जॉइन किया था। बताया जाता है कि वह 15 दिनों से अकेले ही ब्रांच संभाल रहा था। कई लोग नौकरी छोड़ चुके थे, तो वैसे ही वह डिप्रेशन में था। ऊपर से एक लड़की के द्वारा फीलिंग से खिलवाड़ करने से उसका दिल और टूट गया। बताया जाता है कि शिवकुमार शादीशुदा था।
पापा पत्नी की दूसरी शादी करा देना
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा-पापा उस लड़की ने मेरी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया है। मेरी मौत की वही जिम्मेदार है, मैं सोच नहीं पा रहा हूं कि वह मेरे साथ ऐसा करेगी। यहां जिस पर भरोसा किया वही इतना धोखा देगा ऐसा सोचा नहीं था। युवक ने आगे लिखा- स्कूटी बैंक से छुड़वा लेना जिसे मैंने गिरवी रखवा दिया है। वह लड़की इसके बारे में सब बता देगी। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। स्वाति (पत्नी) की दूसरी शादी करा देना, सभी लोग माफ कर देना।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।


