मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: आज जहाजपुर में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई जिसका नाम जमुना बाई था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमुना बाई को देखा और उनके चरण स्पर्श कर उन्हें गले से लगा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे थे तो जमुना भाई ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और चुनाव लड़ने के लिए दो रुपए भी दिए थे। आज मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का लड़ रहे थे चुनाव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वह 1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब जमुना बाई ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया था। इसके साथ ही उन्हें 2 रुपये की राशि देकर कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो। मुख्यमंत्री के इस तरह जमुना बाई को गले लगा कर उनसे आशीर्वाद लेने को लेकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे बुधनी वालों के लिए मुख्यमंत्री नहीं, भैया और मामा हैं। जहाजपुर वालों के आग्रह पर वे आज उनके बीच पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज में एयरफोर्स डे पर फ्लाइपास्ट में आईकॉनिक Dakota ने दिखाए करतब, पाकिस्तान और बांग्लादेश युद्ध में मनवा चुका है लोहा