मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैवान पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी। हैवान को अपने मासूम के बारे में भी ख्याल नहीं आया, जिसे मां की कोख में मार डाला।  

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक क्रूर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को सिलबट्टे से बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आरोपी ने यह हत्या इस वजह से की है कि उसे शक था कि उसकी बीवी के किसी से अवैध संबंध हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रूर पति ने कोख में ही अपने बच्चे को मार डाला

दरअसल, यह शॉकिंग घटना इंदौर के खजराना थाने इलाके में कर्बला मैदान दरगाह के पास की कॉलोनी की है। जहां इरफान नाम के आरोपी ने अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी रुख्साना की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। कारण इरफान बीवी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर वह रुख्साना के साथ मारपीट भी कर चुका था। बस रोज-रोज की लड़ाई से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

खून से सनी महिला को लेकर पड़ोसी पहुंचे अस्पताल

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि पत्नी के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी डर के कारण वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। फिर किसी तरह पड़ोसी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।