सूर्या हाफ मैराथन-2025 के तीसरे संस्करण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर शुभकामनाएं दीं। जबलपुर को खेल और पर्यटन मानचित्र पर उभारने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में 21, 10, 5 और 3 किमी श्रेणियों में 10 हजार धावकों ने भाग लिया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर जबलपुर में आयोजित सूर्या हाफ मैराथन-2025 के तीसरे संस्करण के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, सेना की आयोजन टीम और धावकों से भी संवाद किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबलपुर को खेल मानचित्र पर लाने का लक्ष्य

लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य जबलपुर को भारत के खेल मानचित्र पर प्रमुख स्थान देना है। साथ ही युवाओं और समाज के सभी वर्गों में खेल, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इसके साथ ही मैराथन के माध्यम से जबलपुर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रोत्साहन देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

दृष्टिबाधित केंद्र के उत्थान हेतु आय का उपयोग

मैराथन से प्राप्त आय का एक हिस्सा दृष्टिबाधित केंद्र के विकास के लिए समर्पित किया जाएगा।

चार दौड़ श्रेणियों में लगभग 10 हजार धावकों की भागीदारी

यह मैराथन 21, 10, 5 और 3 किलोमीटर की चार श्रेणियों में आयोजित की गई। मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी विभिन्न आयु वर्गों के करीब 10 हजार धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।