Govinda Wife Viral Video: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पूजा करते वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। क्या आम भक्तों से भिन्न है सेलेब्स का भगवान? जानिए पूरा मामला और यूजर्स की नाराजगी की वजह।

Govinda wife Sunita Ahuja temple controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में मनाया। उनकी पूजा-अर्चना का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंदिर के गर्भगृह में बैठकर की आराम से पूजा

वायरल वीडियो में सुनीता हरे रंग के सूट में मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान काल भैरव की मूर्ति के पास बैठकर हाथ जोड़कर ध्यानमग्न मुद्रा में पूजा करती नजर आईं। इस VIP ट्रीटमेंट को देखकर कई यूजर्स भड़क उठे।

Scroll to load tweet…

“3 सेकंड भी नहीं मिलते, ये मिनटों बैठती हैं”

यूजर्स ने सुनीता को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा –“हम 3 घंटे लाइन में लगते हैं और 3 सेकेंड में बाहर निकाल देते हैं, लेकिन सेलेब्स को आराम से बैठकर दर्शन करने दिए जाते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा – “भगवान अब VIP के हो गए हैं, आम आदमी सिर्फ चढ़ावा चढ़ाने के लिए रह गया है।”

फोटोग्राफर ने वायरल किया वीडियो

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सुनीता माथे पर चंदन तिलक लगाए पूजा करती दिखीं। ध्यान देने वाली बात यह थी कि वह इस मौके पर अकेली थीं, न उनके पति गोविंदा साथ थे और न ही बच्चे।

12 सालों से ऐसे ही मना रही हैं जन्मदिन

सूत्रों के अनुसार, सुनीता आहूजा पिछले 12 वर्षों से हर साल अपना जन्मदिन भगवान काल भैरव के दर्शन से शुरू करती हैं। इस बार भी वह अपनी उसी परंपरा को निभाने उज्जैन पहुंचीं थीं।

प्रशासन का बयान – “प्रोटोकॉल के तहत करवाए गए दर्शन”

काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मारकंडे ने बयान में कहा –“सुनीता आहूजा का प्रोटोकॉल पॉइंट आया था, इसलिए उन्हें गर्भगृह में दर्शन कराए गए। हम प्रोटोकॉल और आम श्रद्धालुओं – दोनों के दर्शन सुनिश्चित करते हैं।”