WPL 2026 Mega Auction : WPL नीलामी में स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ में सबसे महंगी बिकीं। मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख और संस्कृति गुप्ता को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। क्रांति ने वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे।

WPL 2026 Mega Auction : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए आज गुरुवार को दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में मेगा ऑक्शन हुआ। जिसमें भारतीय समेत पूरी दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों की नीलामी हुई। WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं, जिन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं यूपी वॉर‍ियर्स ने दीप्त‍ि शर्मा को सबसे ज्यादा 3.2 करोड़ रुपए की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया। इसी नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। आइए जानते हैं क्रांति गौड़ की प्राइज मनी क्या रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा

दरअसल विश्व विजेता क्रिकेटर और मध्य प्रदेश की खिलाड़ी क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा। यानि उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए ही था। बता दें कि क्रांति गौड़ का महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रर्दशन रहा है। उन्होंने 8 मुकाबलों में 9 विकेट झटके। इसके अलावा एमपी के सीधी की संस्कृति गुप्ता को मुंबई ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

कौन हैं वर्ल्ड कप चैम्पियन क्रांति गौंड

क्रांति गौड़ महिला क्रिकेट टीम में गेंदबाज हैं। जो कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक हैं। लेकिन वह एक केस को लेकर साल 2011 से सस्पेंड चल रहे हैं। आज भी क्रांति का खुद का एक पक्का मकान नहीं है। उनका परिवार दो कमरों वाले पुलिस क्वार्टर में रहता है। वह 5 भाई-बहनें में सबसे छोटी हैं।