चूरू में 'आटा-साटा' विवाह से बंधी गायत्री ने पति को छोड़ जूते वाले रामचंद्र को चुना। जान को खतरा बताकर दोनों पुलिस सुरक्षा मांग रहे हैं।

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने परिवार की कुप्रथा और शादी के बंधनों को तोड़ते हुए अपने प्रेमी के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला किया। यह कहानी युवती गायत्री की है, जिसने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी रामचंद्र के साथ रहने का निर्णय लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘आटा साटा’ विवाह में लड़की की अदला-बदली

गायत्री की शादी तीन साल पहले चूरू जिले के जेगणिया गांव के एक युवक से हुई थी, जिसे उसके परिवार ने 'आटा साटा' की कुप्रथा के तहत तय किया था। 'आटा साटा' एक प्रथा है, जिसमें लड़की की अदला-बदली होती है। गायत्री ने बताया कि उसे शुरू से ही अपने पति से कोई प्रेम नहीं था और वह हमेशा रामचंद्र के संपर्क में रही थी, जो राजलदेसर गांव में जूते की दुकान चलाता था।

भाई का रिश्ता टूटा तो बहन ने पति को छोड़ दिया…

गायत्री का कहना है कि वह पिछले चार साल से रामचंद्र से संपर्क में थी और शादी के बाद भी वह उसे पसंद नहीं करती थी। नौ महीने पहले जब उसके भाई का रिश्ता टूट गया, तो गायत्री ने भी अपना घर छोड़ दिया और पीहर कितासर गांव लौट आई। इसके बाद, गायत्री और रामचंद्र का रिश्ता और मजबूत हुआ, और तीन महीने पहले गायत्री रामचंद्र के पास दिल्ली चली गई।हालांकि, अब दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं, जिसके बाद वे सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे। गायत्री ने बताया कि वह अपने और रामचंद्र के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस से मदद मांग रही है।