महाराष्ट्र के भिवंडी में शर्मनाक घटना, 30 वर्षीय युवक ने महिला की निजता का उल्लंघन किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी खबर।

भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी के रेटीबंदर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला की निजता काे तार-तार कर दिया। पेशे से ड्राइवर आरोपी की करतूत जब महिला को पता चली तो उसने से सबक सिखाने के लिए कानून का सहारा लिया और नतीजा यह निकला कि उसकी छड़ भर की शर्मनाक हरकत आज उसके लिए लेने के देने पड़ गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोस में ही की घिनौनी हरकत

जानकारी के अनुसार भिवंडी के रेटीबंदर इलाके में आटो ड्राइवर भास्कर झा रहता है। वो 24 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला अपने बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान भाष्कर झा उसके बाथरूम की खिड़की खोलकर अंदर झांक रहा था। उसकी इस शर्मनाक हरकत की जानकारी जब महिला को हुई तो उसकी चीख निकल गई। जिससे वहां अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। आस पास के लोग आ गए तो भाष्कर झा वहां से भाग निकला। आस-पड़ोस के कुछ लोगों के अनुसार 

पता चलते ही महिला ने तुरंत परिवार को दी सूचना

महिला ने तुरंत इस घटना के बारे में अपने परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी ड्राइवर भाष्कर झा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की इन धाराओं में एफआईआर

भिवंडी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें…

बुजुर्ग दंपत्ति करने जा रहा था सुसाइड, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि...

उम्र 23 साल, सैलरी मात्र 13,000 और गर्लफ्रैंड को गिफ्ट किया 4BHK फ्लैट