महाराष्ट्र के भिवानी में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को 17 टुकड़ों में काटा और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या क्यों की गई, यह पता नहीं चला है।

Maharashtra Wife Killing: महाराष्ट्र के भिवानी शहर में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके सिर को धर से अलग कर दिया। यहां तक कि शव के 17 टुकड़े कर दिए। महिला का सिर बूचड़खाना इलाके में मिला। शव के बाकी हिस्से नहीं मिले हैं। पुलिस खोजने में जुटी है। मामले की जांच के लिए दो SIT गठित किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ताहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की पक्की वजह अभी ज्ञात नहीं है। आरोपी ताहा लगातार अपने बयान बदल रहा है। मृतक महिला 25-28 साल की बताई जा रही है। उसका सिर 30 अगस्त को ईदगाह रोड झुग्गी-झोपड़ी और बूचड़खाना क्षेत्र में मिला था। ताहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ताहा ने पुलिस को बताया शव के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंके

जांच के क्रम में ताहा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी परवीन उर्फ ​​मुस्कान मोहम्मद ताहा अंसारी की हत्या की। इसके बाद शव के 17 टुकड़े किए और उन्हें शहर भर में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे। पुलिस शव के हिस्सों को खोज रही है। इस काम में मदद के लिए ड्रोन और फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है।

मुस्कान की मां हनीफा ने पुलिस में की शिकायत, तब खुला मामला

यह घटना मुस्कान की मां हनीफा खान द्वारा पुलिस में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सामने आई। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अशोक रतनपारखी के अनुसार हनीफा ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल फोन दो दिन से बंद है। उसने अपने दामाद को फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने कटे हुए सिर की तस्वीर हनीफा को दिखाई। हनीफा ने बताया कि यह उनकी बेटी मुस्कान थी।

यह भी पढ़ें- आशिक आधी रात को बना साइको किलर, गर्लफेंड के माता-पिता की काट डाली गर्दन

जांच के लिए दो SIT गठित

कटे हुए सिर को इंदिरा गांधी सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस हत्या के मकसद और स्थान जैसी जानकारियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी तलाश चल रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में दो विशेष जांच दल (SIT) गठित किए गए हैं।