मुंबई में राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पत्थर बरसाने की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस इलाके में बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा दिया है। 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य में निकाली गई राम मंदिर शोभायात्रा पर मुंबई के मीरा रोड पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थर बरसा दिए थे। इस कारण बड़ा बवाल हो गया था। ऐसे में सीएम शिंदे इलाके में बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम शोभा यात्रा पर पथराव के बाद सीएम शिंदे का ऐक्शन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल था। सभी राज्यों में रैलियां निकाली जा रही थीं, मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे थे। इस दौरान मुंबई के मीरा रोड इलाके में भी राम शोभा यात्रा निकाली गई थी लेकिन समुदाय विशेष के लोगों ने रैली पर जमकर पत्थरबाजी की। इसमें कई लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई की है। 

इलाके में अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर
मुंबई के मीरा रोड से होकर निकल रही राम शोभा यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों के पथराव के बाद सीएम एकनाथ शिंदे सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। शिंदे ने इलाके में बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। सीएम के निर्देश पर अवैध निर्माणों पर बुल़डोजर चलवा दिए गए हैं। इसके साथ ही पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

सीसीटीवी से की जा रही पहचान
राम शोभा यात्रा पर मुंबई में पत्थरबाजी करने वालों के पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से इलाके में तनाव बना हुआ है।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…