महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार, नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह, 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जानें विभागों का वितरण और मंत्रियों की पूरी सूची।

मुंबई। महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। नागपुर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग बीजेपी के पास रहेगा, जो पहले से ही शिवसेना के निशाने पर था। इसके अलावा, बीजेपी ने राजस्व, सिंचाई, और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

नागपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार मंच पर मौजूद रहे। बीजेपी कोटे से 20 विधायकों ने शपथ ली, जबकि शिवसेना के 13 और एनसीपी के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

महायुति की सरकार के इस मंत्रिमंडल में किन-किन विधायकों ने ग्रहण की शपथ

  1.  चंद्रशेखर बावनकुले
  2. राधाकृष्ण विखे पाटिल
  3. हसन मुसरीफ
  4. चंद्रकांत पाटिल
  5. गिरीश महाजन
  6. गुलाब राव पाटिल
  7. गणेश नाइक
  8. दादा भुषे
  9. संजय राठौर
  10. धन्नजय मुंडे
  11. मंगल प्रभात लौढा
  12. उदय सामंत
  13. जितेंद्र सिंह रावल
  14. पंकजा मुंडे
  15. अतुल सावे
  16. अशोक उविके
  17. संभुराज देशाई
  18. आशिष शेलार
  19. श्री दत्तात्रेय भरणे
  20. अदिति तटकरे
  21. शिवेंद्र सिंह भोसले
  22. माणिक राव कोकाटे
  23. जय कुमार गोरे
  24. श्री नरहरि झिरवल
  25. संजय सावकारे
  26. संजय शिरसाट
  27. प्रताप सरनाइक
  28. भरत गोगावले
  29. मकरंद पाटिल
  30. नितेश राणे
  31. आकाश फुंडकर
  32. बाबा साहब पाटील
  33. प्रकाश बिटकर
  34. श्रीमती माधुरी मिशाल
  35. आशिष जयसवाल
  36. पंकज भोयर
  37. मेघना साकोरे
  38. श्री इंद्र निल नाइक
  39. योगेश कदम

बीजेपी मंत्रियों की सूची 

जयकुमार रावल, आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा, और चंद्रकांत पाटिल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस सरकार में पहले भी जिम्मेदारी संभाल चुके गिरीश महाजन को इस बार भी मंत्री पद दिया गया है।

शिवसेना और एनसीपी को क्या मिला?

 सूत्रों के अनुसार, शिवसेना को शहरी विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, और मराठी भाषा जैसे विभाग मिले हैं। वहीं, एनसीपी को वित्त, सहकारिता और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग बीजेपी के खाते में 

गृह विभाग बीजेपी ने अपने पास रखा है, जो शिवसेना की उम्मीदों पर भारी पड़ा। बीजेपी ने बिजली, उच्च शिक्षा, और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी अपने हिस्से में रखे हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस का संदेश 

कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "यह कैबिनेट महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है। हम सभी विभागों में पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देंगे।" शपथ ग्रहण के बाद आज रात तक विभागों का आधिकारिक ऐलान होने की संभावना है।