महाराष्ट्र के पुणे में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद बाप, भाई और चाचा है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में एक छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी खुद अपनी जुबानी सुनाई है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और लड़की के पिता, चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पूरे महाराष्ट्र में इस घटना की निंदा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक के बाद एक किया रेप

छात्रा ने स्कूल में चल रहे एक विशेष सत्र के दौरान पुलिस को अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। छात्रा ने बताया कि उसके साथ जुलाई 2023 में उसके चचेरे भाई ने गंदा काम किया। इसके बाद उसे धमकी दी की अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डरी सहमी लड़की ये बात किसी को नहीं बता पाई।

चाचा और पिता ने भी नहीं छोड़ा

छात्रा ने इस सत्र के दौरान रोते रोते अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। छात्रा ने कहा कि जनवरी 2024 में उसके चाचा ने उसका यौन शोषण किया। फिर उसके पिता ने भी उसका यौन शोषण किया। छात्रा ने बताया कि उसके पिता और चाचा की उम्र करीब 40 साल है। वहीं चचेरे भाई की उम्र करीब 20 साल है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पी​ड़ित छात्रा के चचेरे भाई, उसके चाचा और पिता को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।