मुंबई में आईसक्रीम खाते खाते अचानक इंसान की उंगली निकल आई। ये देखकर आईसक्रीम खाने वाला इंसान दंग रह गया। ये उंगली किसती थी, इसका खुलासा हो गया है।

मुंबई. मुंबई के मलाड क्षेत्र में एक शख्स ने ऑनलाइन आर्डर कर आईसक्रीम मंगाई थी। उस आईसक्रीम को खाने के दौरान अचानक एक इंसान की उंगली निकल आई। ऐसे में आईसक्रीम खाने वाले ने तुरंत थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उंगली कहां से कैसे आई, इसकी जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंसान की निकली उंगली

पुलिस द्वारा इस मामले की जांच कराई तो यह उंगली इंसान की ही निकली। हैरानी की बात तो यह है कि डीएनए टेस्ट कराया तो ये उंगली आईसक्रमी फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी की निकली। ये आईसक्रमी मलाड के आरेलेम निवासी डॉ ब्रेंडन फेराओ की आईसक्रीम में निकली थी। उन्होंने ऑनलाइन आईसक्रीम के तीन कोन आर्डर किये थे। जिसमें से एक आईसक्रमी में से उंगली का टुकड़ा निकला था।

डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आईसक्रीम में निकली इंसान की उंगली इंदापुर आइसक्रीम फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी की निकली। फोरेंसिक लैब द्वारा की गई जांच में उंगली का डीएनए फैक्ट्री के एक कर्मचारी के डीएनए से मैच हो गया। बताया गया कि जब एक कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर आईसक्रीम भर रहा था, तभी उसकी उंगली का हिस्सा कट गया था। वो हिस्सा आईसक्रीम के अंदर पहुंच गया। वही आईसक्रीम मलाड के एक डॉक्टर द्वारा आर्डर करने पर उनके यहां पहुंची और आईसक्रीम खाते वक्त निकलकर सामने आई।

यह भी पढ़ें : अपर बर्थ गिरने से हुई रेल यात्री की मौत, आप भी हो जाएं सावधान

बटरस्कॉच था आईसक्रीम का कोन

आपको बतादें कि डॉक्टर द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से यम्मो कंपनी की आईसक्रीम मंगवाई थी। जिसमें से बटरस्कॉच आईसक्रीम में इंसान की उंगली निकली थी। पहले तो डॉक्टर समझ नहीं पाए, लेकिन जब ध्यान से उसे देखा तो उनके भी होश उड़ गए थे।

यह भी पढ़ें : 5 दूल्हों के साथ एक दुल्हन ने मनाई सुहागरात, सबसे शॉकिंग बात तो आगे है...