जर्मनी के टिक टॉक स्टार नोएल रॉबिन्सन ने 8 मई को मुंबई पुलिस के अधिकारी अमोल कांबले के साथ रेमा और सेलेना गोमेज़ के हिट गाने कैल्म डाउन पर डांस किया।

मुंबई पुलिस। जर्मनी के टिक टॉक स्टार नोएल रॉबिन्सन ने 8 मई को मुंबई पुलिस के अधिकारी अमोल कांबले के साथ रेमा और सेलेना गोमेज़ के हिट गाने कैल्म डाउन पर डांस किया। उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। कैप्शन देते हुए लिखा कि हैलो इंडिया मैं यहां हूं। बता दें कि नोएल रॉबिन्सन इन दिनों मुंबई में जहां वो लोकल ट्रेन, सड़कों और बाज़ार में अपने फेमस डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। वो देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में अजनबियों के साथ भी थिरकते नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमोल कांबले ने दो अलग-अलग मौकों पर नोएल रॉबिन्सन के साथ डांस किया है। एक वीडियो को अमोल कांबले ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा।अगर आप मुंबई पुलिस के सामने कोई अपराध करते हैं तो आप वहीं पहुंचेंगे जहां आपको जाना है। क्योंकि हम मुंबई पुलिस हैं। इस वीडियो में वीडियो की शुरुआत में रॉबिन्सन को एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोन चुराते हुए और भागते हुए दिखाया गया है। तभी वह गलती से एक पुलिस वाले (अमोल कांबले) से टकरा जाता है, जो अपनी जैकेट निकालकर अपनी वर्दी दिखाते हैं। कांबले की वर्दी देखकर रॉबिन्सन ने बुजुर्ग व्यक्ति को फोन लौटा दिया। वीडियो में उन दोनों को कैल्म डाउन गाने पर नाचते हुए दिखाया गया है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें: मुंबई वालों आज घर से निकलने से पहले पढ़ ले ट्रैफिक नियम, बड़े काम की है जानकारी

कांबले की वीडियो को मिले 1.7 मिलियन लाइक

कांबले ने यह वीडियो दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तब से इसे 27.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं। एक अन्य वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया। उसमें रॉबिन्सन ने मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर कांबले के साथ गुलाबी शरारा पर डांस किया।