महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की शानदार जीत हुई है। सीएम शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने जश्न मनाया और जनता का आभार व्यक्त किया है। इस योजना को बताया है चुनाव का गेमचेंजर।

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में इस वक्त काउंटिंग जारी है। फाइनल रिजल्ट क्या होगा इस बात का पता अब सभी को लग गया है। बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। जो तस्वीर सामने आ रही है, उसके मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसी चीज को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औऱ अजीत पवार समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। सभी एक-दूसरे के बीच मिठाइयां बंटाते हुए दिखाई दिए हैं। ये सभी लोग मुंबई में मौजूद सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में मौजूद नजर आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

सीएम एकनाथ शिंदे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मतदाताओं की वजह से महायुति गठबंधन को ऐतिहासक जनादेश दिया है। ऐसा करते हुए वो बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाएं पसंद आ रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कैसे पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कहा,' मैं केवल इतना कहूंगा कि हम महाराष्ट्र औऱ उसके लोगों के सामने झुके हुए हैं। इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। महाराष्ट्र ने पीएम मोदी को अपना पूरा समर्थन दिखाया है। हम उनके विश्वास को पूरा करने के लिए सबकुछ करेंगे।'

पार्टी की जीत के पीछे लड़की बहिन योजना का पूरा हाथ

वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने महाराष्ट्र की जीत के पीछे लाडली बहन योजना को गेम चेंजर बताया है। इसके अलावा महायुति की जीत पर शिवनेसा नेता शाइना एनसी ने कहा,' यह ऐतिहासिक जीत है। लोगों ने हमारे विकास कार्य देखे हैं। हम विकास की बात करते हैं। लोगों का प्यार वोट में बदल गया है। हम सब मिलकर विकसित भारत के लिए काम करेंगे। विपक्ष ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। अब जीत के बाद कौन महाराष्ट्र का नया सीएम बनेगा वो देखने वाली बात है।

ये भी पढें-

महाराष्ट्र का अलग सीएम कौन? देवेंद्र फडणवीस की मां ने उठाया राज से पर्दा

महाराष्ट्र: क्या MVA की वापसी होगी मुश्किल? क्या आई महायुती गठबंधन के काम?