मुंबई के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए इंस्टामार्ट डिलीवरी एजेंट का भेष बदला। दोस्त ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हो गया, जिसके बाद लड़के को तारीफों के साथ-साथ काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी।

पने ऐसे दोस्त देखे होंगे जो कुछ खास दिनों को यादगार बना देते हैं। लेकिन सोचिए, अगर किसी दिन को यादगार बनाने की कोशिश पर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह भड़क जाएं तो? मुंबई के एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन को यादगार बनाने की जो कोशिश की, उस पर उसे खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्मदिन का जश्न

उसने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्त की मदद से एक मजेदार और अनोखा तरीका निकाला। उसने एक इंस्टामार्ट डिलीवरी एजेंट के साथ अपनी ड्रेस बदल ली। फिर, डिलीवरी एजेंट बनकर वह अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट पर पहुंचा, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती है। डिलीवरी लेने के बहाने जब गर्लफ्रेंड बाहर आई, तो लड़के ने उसके साथ केक काटा। इस पूरे वाकये को उसके दोस्त ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को शानदार बना दिया। दो दिनों के अंदर इस वीडियो को 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

View post on Instagram

तारीफ और आलोचना

कई लोगों ने लड़के और उसके दोस्त की तारीफ की। कुछ लोगों का कहना था कि अगर जिंदगी में ऐसी शरारतें न हों तो और क्या मजा है। वहीं कुछ लोगों ने अफसोस जताया कि उन्हें ऐसे दोस्त क्यों नहीं मिले। दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने तीखी आलोचना भी की। कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए पूछा कि वीडियो अपलोड होने के बाद लड़की के घर पर क्या हुआ होगा। एक यूजर ने लिखा, "सोचो अगर उसके माता-पिता यह वीडियो देख लें तो।" एक और ने कमेंट किया, "उसे पड़ोसियों के आने का डर है, लेकिन इस बात का डर नहीं कि वे यह रील देख लेंगे।" कुछ लोगों ने यह भी कहा, "कैमरामैन तो कुछ ज्यादा ही जोश में है।"