मुंबई शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में एक शख्स का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक ट्वीटर यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई की अपील की है।

मुंबई। मुंबई शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में एक शख्स का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक ट्वीटर यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई की अपील की है। 18 सेकेंड के इस वी​डियो को पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस को भी टैग किया गया है। मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो के मामले को जीआरपी से देखने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि अब इस प्रकरण में जीआरपी कार्रवाई करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

प्लास्टिक की थैली में लिपटी है शराब की बोतल

मुंबई लोकल से डेली लाखो लोग यात्रा करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन में सफर कर रहे कुछ लोग नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रेन के कंपार्टमेंट में खुलेआम शराब पी रहा है। प्लास्टिक की थैली में शराब की बोतल लपेटे हुए है। फोन पर बात करते हुए आराम से शराब का लुत्फ उठा रहा है। डिब्बे में उसके आसपास यात्री भी बैठे दिख रहे हैं, कुछ खड़े भी हैं। पर वीडियो में कोई इस पर एतराज जताता नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वडाला रोड से पनवेल स्टेशन के बीच का है।

यूजर ने पूछे ये सवाल

वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि मुंबई पुलिस, दो दिन पहले मैं लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था। वडाला रोड से पनवेल स्टेशन के बीच यह घटना हुई। आगे उसने सवाल पूछते हुए लिखा है कि क्या ट्रेन में ड्रिंक करने की अनुमति है? वह भी सबके सामने। मुंबई पुलिस इसके उपर क्या एक्शन लेगी।

शहर में परिवहन का सुलभ साधन

आपको बता दें कि मुंबई लोकल ट्रेन से अक्सर वीडियो वायरल होते हैं। शहर की लोकल ट्रेन देश भर में मशहूर है। यह लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक लेकर जाती है। शहर में परिवहन का यह सुलभ साधन है। रोजाना करीबन सात मिलियन लोग यात्रा के लिए लोकल ट्रेन का उपयोग करते हैं। लोकल ट्रेन करीब 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।