अगर आप गर्मी के समय ऑनलाइऩ ऑर्डर करके आइसक्रीम मंगवा रहे हैं तो मुंबई की यह खबर आपको डरा देगी। एक महिला डॉक्टर ने नामी ब्रांड के कोन आइसक्रीम खरीदी थी, लेकिन उसके अंदर इंसान की कटी उंगली मिली। 

मुंबई, मायानगरी मुंबई से एक शॉक्ड कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर को आइसक्रीम कोन को खाते वक्त उसके अंदर एक इंसान की उंगली मिली है। हैरान की बात यह है कि यह सब ऑनलाइन ऑर्डर करने पर हुआ है। महिला ने यह आइसक्रीम ऑनलाइन मंगाई थी, जैसे ही उसने पैकेट खोला तो उसके अंदर कटी हुई उंगली थी। जिसके बाद वह डर गई और तुरंत पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस होम डिलीवरी ऐप से ऑर्डर करके बुलाई थी आइसक्रीम

दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। जहां बुधवार 12 जून को पेशे से एक डॉक्टर महिला ऑर्लेम ब्रैंडन सेराओ (27) ने एक नामी ब्रांड के कोन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। यह ऑर्डर महिला ने एक होम डिलीवरी ऐप Zepto पर किया था। डॉक्टर ने पैकेट ओपन किया और जैसे ही आइसक्रीम खाना शुरू किया तो अंदर कुछ टुकड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो वह इंसान की कटी हुई उंगली थी।

आइसक्रीम पॉर्लर से लेकर पैंकिग और फैक्ट्री तक पड़ताल

डॉक्टर महिला ऑर्लेम ब्रैंडन सेराओ अपनी बहन के साथ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया और यम्मो आइसक्रीम कंपनी (Yummo ice cream) के खिलाफ मामला कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिक का कहना है कि उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ पता किया जा रहा है कि यह गड़बड़ी कहां से और किसने की है। आइसक्रीम पॉर्लर से लेकर पैंकिग और फैक्ट्री तक पड़ताल की जाएगी। जिसने भी यह गलती की है उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।