MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • 5 तस्वीरों में देखें मुंबई में बारिश का कहर, 300mm बारिश से शहर ठप, मीठी नदी में उफान

5 तस्वीरों में देखें मुंबई में बारिश का कहर, 300mm बारिश से शहर ठप, मीठी नदी में उफान

Mumbai Rains: सोमवार और मंगलवार की सुबह मुंबई में हुई अत्यधिक भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई।

2 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : Aug 19 2025, 03:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X-@Brezzy_Drive

गगरानी ने कहा, “सभी नगर निगम प्रशासन अलर्ट पर है। IMD द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर, हमने पहले ही सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी थी। राज्य सरकार के साथ चर्चा के बाद मंगलवार को हमने इसे सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और नगर निगम कार्यालयों में भी लागू कर दिया। प्राइवेट ऑफिस को भी सलाह दी गई है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने दें।”

25
Image Credit : X-@rushikesh_agre_

गगरानी ने बताया कि मूसलाधार बारिश और उच्च ज्वार के कारण मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक बढ़ गया है। कुर्ला के क्रांतिनगर के निचले इलाकों से लगभग 400 लोगों को मगनलाल माथुरम म्युनिसिपल स्कूल में बीएमसी के अस्थायी आश्रय स्थल में पहुंचाया गया है। उनके लिए भोजन और बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।

35
Image Credit : X-@rushikesh_agre_

फ्लाइट राडार के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 234 फ्लाइट को देर हुई। 141 आने वाली उड़ानें निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया, "मुंबई में भारी बारिश के कारण, एयरपोर्ट के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके चलते परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुईं हैं। विमानों के उड़ान भरने और आने दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।"

45
Image Credit : X-@AkanchaS

BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े ऑफिस को छोड़कर, सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और बीएमसी ऑफिस में छुट्टी घोषित कर दिया है। बीएमसी ने मुंबई महानगर क्षेत्र के सभी निजी ऑफिस और कंपनियों से कहा है कि अपने कर्मचारियों को जहां तक संभव हो घर से काम करने का निर्देश दें।

55
Image Credit : X-@Brezzy_Drive

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के वरिष्ठ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दिया है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
महाराष्ट्र समाचार
मानसून

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
Recommended image2
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video
Recommended image3
सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती राजनीति छोड़ क्या करती हैं काम, एजुेकशन चौंकाने वाली
Recommended image4
Sharad Pawar Latest Health Update: शरद पवार की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा...
Recommended image5
High Return Scam: Facebook-TikTok स्टोर के नाम पर ठाणे में 1.17 करोड़ की ठगी, कैसे फंसा शख्स?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved