मुंबई में एक नौ साल की बच्ची के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई. देश रेप की घटनाएं थमने की बजाए बढ़ती जा रही हैं। मुंबई से अब जो मामला सामने आया है, वह पिता-पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला है। यहां एक हैवान बाप ने अपनी ही 9 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी बोली-दरिंदे पति के साथ नहीं रहना…उसे गिरफ्तार कीजिए

दरअसल, यह घटना मुंबई के डिंडोशी पुलिस स्टेशन की है, जहां पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ आकर पुलिस में पिता खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कराया। बता दें कि यह घटना दो महीने पहले यानि जून महीने की है, जब आरोपी ने बेटी के साथ रेप किया था। इसके बाद उसे किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी थी। इसलिए मासूम चुप रही, लेकिन हाल ही में जब बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मां बेटी को लेकर तुरंत थाने पहंची और पति को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस थाने में कहा-हमें ऐसे आदमी को साथ नहीं रहना जो अपनी बेटी के साथ पाप करता है। अगर वह बाहर रहा तो हमे जान का खतरा है, वो बेटी को जान से मारन की धमकी दे चुका है।

बादलपुर कांड ने किया देश को शर्मसार

बता दें कि इसी महीने महाराष्ट्र के बादलपुर में एक नाबालिग लड़की और दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। जो परे देश में चर्चा का विषय बना था। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे थे। लोगों के इस मूवमेंट की खबरें हर टीवी चैनल और अखबार पर थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें-GRP पुलिस की क्रूरता का वीडियो: देखिए लेडी अफसर ने दादी-पोते के साथ की हैवानियत