कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा फिर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस गए हैं। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कॉमेडी करने पर 2 साल पहले जेल की हवा खा चुके कीकू शारदा पर इस बार फ्रॉड का आरोप लगा है।
एक गर्भवती महिला हॉस्पिटल जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी। लेकिन भारी बारिश के कारण ट्रेन चल नहीं सकी। काफी देर तक इंतजार करते हुए अचानक उसे लेबर पेन हो उठा था। ऐसे में एक ऑटो ड्राइवर ने जोखिम उठाया और अपना ऑटो ट्रेन तक लेकर गया। हालांकि बाद में उसे इसकी सजा भी भुगतनी पड़ी।
मुंबई, महाराष्ट्र समेत आस पास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पटरियों में पानी भरे होने के कारण ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही है और वहीं कुछ कैंसिल भी हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई में थमी बारिश से जन-जीवन अब पटरी पर लौटने लगा है। वहीं झारखण्ड,बिहार और गुजरात में बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ा है।
मायानगरी मुंबई में बारिश ने फिर पकड़ा जोर। यूपी में लोगों को उमस से मिलेगी राहत। कई राज्यों में रेड अर्लट।
नवी मुंबई के खारघर इलाके में पांडवकडा झरने में शनिवार को 9 लड़कियां बह गईं। इनमें 5 को बचा लिया गया। लेकिन 4 तेज बहाव में बह गईं। 2 लड़कियों की लाश दूर बरामद हुई। 2 लापता हैं। बारिश में झरने पर नो एंट्री होती है। बावजूद बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच जाते हैं।
देश के कई राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। गुजरात में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो दिल्ली में भी आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार हैं।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह तस्वीर नासिक की गोदावरी नदी की है, जिसे ANI ने जारी किया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में एक-दो दिन ऐसी ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
देश भर में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जहां मुंबई में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है वहीं बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
दिल दहलाने वाला यह वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर का है। पैसों के हिसाब-किताब को लेकर एक ट्रांसपोर्टर ने अपने ड्राइवर को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और फिर बेरहमी से पीटा। ड्राइवर की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।