पुणे में लग्जरी कार से धक्का मारने वाले 17 साल के आरोपी लड़के से जुड़ी एक और खबर तहलका मचा रही है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले आरोपी लड़के ने अपने दोस्तों के साथ पब में शराब पार्टी की थी।

Pune Porsche Accident: पुणे में लग्जरी कार से धक्का मारने वाले 17 साल के आरोपी लड़के से जुड़ी एक और खबर तहलका मचा रही है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले आरोपी लड़के ने अपने दोस्तों के साथ पब में शराब पार्टी की थी। इस दौरान पूरे 48 हजार का बिल बना था, जिसका भुगतान खुद नाबालिग लड़के ने की थी। इसके अलावा वो अपने दोस्तों के साथ कोसी पब में रात को 10:40 से लेकर 12:10 तक रूका था। इसका मतलब महज 90 मिनट के अंतराल में उसने अपने दोस्तों के साथ लगभग 50 हजार के करीब की दारू गटक ली। वो वहीं नहीं रूका पहले पब में पार्टी करने के बाद वो दूसरे पब में भी गया था। दोनों जगहों से पुलिस ने बिल की रसीद ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुणे की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उन दोनों पब को सील कर दिया है, जहां से आरोपी ने शराब पी थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को शामिल किया है कि आरोपी लड़का शराब पीकर तेज रफ्तार से सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहा था, जिसकी चपेट में आकर दो निर्दोष लोगों की मौके पर मौत हो गई। हालांकि, इस पहले पुलिस ने आरोपी लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पहले पब के मालिक और मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी को शराब परोसने वाले पब को किया गया सील, बार मैनेजर व मालिक अरेस्ट

पुणे में आरोपी लड़के को पहले ही मिली जमानत

आपको बता दें कि पुलिस में सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी लड़के को पहले ही जमानत दे दी है। इसके बदले उस 15 दिन तक येरवडा पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक रूल पर काम करना होगा। वहीं उसे मात्र 15 घंटे में जमानत दिए जाने के बदले उसे महज 300 शब्दों का ट्रैफिक नियम पर आधारित एक निबंध लिखवाया गया।

ये भी पढ़ें: पुणे कार हादसे को लेकर विपक्षी नेताओं ने लगाए पुलिस पर संगीन आरोप, संजय राउत ने कर दी बड़ी मांग