मुंबई दक्षिण-मध्य लोकसभा क्षेत्र से राहुल शेवाले को प्रत्याशी बनाया है तो कोल्हापुर से संजय मंडलीक को मैदान में उतारा है।

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। एनडीए में शामिल शिवसेना ने राज्य में 8 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। मुंबई दक्षिण-मध्य लोकसभा क्षेत्र से राहुल शेवाले को प्रत्याशी बनाया है तो कोल्हापुर से संजय मंडलीक को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी पार्टी चुनाव लड़ाएगी। गुरुवार को गोविंदा ने शिवसेना का दामन थामा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिंदे की शिवसेना ने किस लोकसभा से किसे उतारा, देखें लिस्ट

  • मुंबई दक्षिण मध्य राहुल शेवाले
  • कोल्हापुर संजय मंडलीक
  • शिर्डी एससी सदाशिव लोखंडे
  • हिंगोली हेमंत पाटिल
  • बुलढाणा प्रतापराव जाधव
  • मावल श्रीरंग बारणे
  • रामटेक एससी राजू पारवे
  • हातकणंगले धैर्यशिल माने