एक मामला पंजाब से जुड़ा सामने आया है, जहां रोपड़ पुलिस ने एक गे सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि सड़क पर चलने वाले लोगों को अपना शिकार बना था। पहले वो युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देता था।

रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी की भी रूह कांपने का काम कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब से जुड़ा सामने आया है, जहां रोपड़ पुलिस ने एक गे सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि सड़क पर चलने वाले लोगों को अपना शिकार बना था। पहले वो युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने इस संदर्भ में अबतक 10 से ज्यादा लोगों को मौत की घाट उतार दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी के खौफनाक अंजाम के बारे में बात करते हुए रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम राम सरूप उर्फ सोढी है उसने कीरतपुर साहिब के पास मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वादरात को अंजाम दिया था। तीन कत्ल की वारदातों ने पुलिस वालों की नींद उड़ा रखी थी। राम सरूप के हाथ आते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा हत्या करने की बात कबूलकर सभी को हैरान कर दिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि किसी ने भी इतने सारे कत्ल होने की उम्मीद नहीं जताई थी।

हत्या के बाद शव के पैरों को छूता था आरोपी

रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में आरोपी इन वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। आरोपी ने मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी के साथ पहले संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी चीज को लेकर उनमें झगड़ा हुआ। बाद में फिर आऱोपी ने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह से उसने सभी वारदातों को अंजाम देने का काम किया। आरोपी पूरी तरह से नशे का आदी है। इसके चलते घरवालों ने उसे पहले ही निकाल दिया था। हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी को हत्या करने के बाद अफसोस होता था तो वो शव के पैर भी छूता था।

ये भी पढ़ें-

जानिए कौन है अविनाश पांडे? पीलीभीत एनकाउंटर के थे मास्टरमाइंड

पंजाब-यूपी पुलिस का जबरदस्त डेयरडेविल एक्ट, थाने पर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर