पंजाब के मानसा में डाली लॉटरी से रातों-रात वो शख्स करोड़पति बन गया। उसने एक लॉटरी डाली जिसमें उसको पहले इनाम के तौर पर 1.5 करोड़ रुपए मिले।

पंजाब। वक्त बदलते देर नहीं लगती। कई मामलों में ये बात बिल्कुल सही साबित होती दिखाई देती है। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में सामने आया है। हरियाणा से पंजाब आए एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते उसकी पूरी किस्मत पलट गई। पंजाब के मानसा में डाली लॉटरी से रातों-रात वो शख्स करोड़पति बन गया। उसने एक लॉटरी डाली जिसमें उसको पहले इनाम के तौर पर 1.5 करोड़ रुपए मिले। ये खबर सुनने के बाद उस शख्स के परिवारवालों खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए। सभी लोग खुशी के मारे डांस करते हुए दिखाई दिए। जिस शख्स की लॉटरी निकली है उनका नाम मंगल सिंह बताया गया है जोकि पेशे से एक प्लंबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामने आई जानकारी के मुताबिक मानसा के लॉटरी एजेंट ललित गुंबर ने खुद इस बात की जानकारी दी कि पंजाब स्टेट डियर 200 मासिक लॉटरी में इनाम के तौर पर उन्हें 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं। जब इस बारे में मंगल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसे इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा था कि वो इतना बड़ा इनाम जीता है। यहां तक की पूरे रात उसे औऱ उसके घरवालों को नींद तक नहीं आई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस वक्त किराए के घर पर रह रहे हैं। मंगल ने बिताया को वो अपने पत्नी और बेटी के साथ रहता है। ऐसे में वो पहले अपने लिए मकान बनवाएंगे और उसके बाद कुछ दान-पुण्य में भी पैसे लगाएंगे।

200 रुपए में खरीदी लॉटरी की टिकट

इसके अलावा मंगल सिंह ने बताया कि वो पिछले पांच साल से लॉटरी खऱीद रहा था, लेकिन उसका काम नहीं बन पा रहा था। लेकिन अब उसकी किस्मत खुल गई। अब मंगल के घर के बार पड़ोसियों और रिश्तेदारों की लाइन लगी हुई है। उसने चार दिन पहले 200 रुपये में लॉटरी खरीदी थी।

ये भी पढ़ें-

Alert! टेलीग्राम का सोच समझकर करें इस्तेमाल, वरना जिंदगी भर रोते रहेंगे आप

लुधियाना: बियर विवाद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचे कातिल