राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी बीच जयपुर पुलिस ने एक चार साल की बच्ची का अपहरण और रेप होने से एन मौके पर बचा लिया। अगर जरा सी देरी भी हो जाती तो कुछ भी अनहोनि हो सकती थी।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। सिर्फ 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश में एक आरोपी को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गनीमत यह रही कि कि आरोपी बच्ची से रेप करने की कोशिश करी रहा था कि उसी समय पुलिस पहुंच गई और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। हैवानियत भरी इस घटना के बाद पुलिस ने पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटना की जांच पड़ताल जयपुर ग्रामीण में स्थित कालाडेरा थाना पुलिस कर कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाबाश जयपुर पुलिस...तुरंत हुई एक्टिव

ग्रामीण एसपी ने बताया कि 27 साल के विमल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है । विमल सिरसोली गांव का रहने वाला है । आज सवेरे पुलिस को सूचना मिली कि गांव में रहने वाली 4 साल की बच्ची लापता है । पूरा गांव उसे तलाश कर रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची । जांच पड़ताल की। सूचना तुरंत एसपी को दी गई। एसपी ने बिना समय गवाएं कालाडेरा थाना पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस को भी बच्ची की तलाश में लगा दिया ।

बच्ची के साथ कुछ अनहोनी घटना नहीं हो जाए

आखिर सब को डर था कि बच्ची के साथ कुछ अनहोनी घटना नहीं हो जाए । कुछ घंटे बाद विमल के बारे में सूचना मिली कि बच्ची को विमल के साथ देखा गया है। पुलिस ने विमल की तलाश शुरू कर दी। तड़के हुई इस अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह बच्ची को लेकर गांव से फरार होने की तैयारी कर रहा था लेकिन पुलिस के जाने का इंतजार कर रहा था। उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची लगभग निर्वस्त्र हालत में उसके पास से बरामद हुई ।

बच्ची का जीवन बर्बाद होते होते बच गया

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सामने आरोपी से मारपीट करने की कोशिश की ,लेकिन पुलिस आरोपी को जैसे तैसे थाने ले आई । अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है । उसके बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। पूरे गांव में पुलिस की तारीफ हो रही है कि पुलिस समय पर एक्टिव हुई और 4 साल की बच्ची का जीवन बर्बाद होते होते बच गया।