एक महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई। बाथरूम में पटिये के नीचे काला कोबरा सांप बैठा था। जिसने महिला को डस लिया और महिला की तड़प तड़प कर मौत हो गई। काफी देर बाद तक जब महिला लौटकर नहीं आई तो घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो महिला अचेत पड़ी नजर आई। 

जयपुर. 40 साल की महिला रोज की तरह बाथरूम में नहाने के लिए गई। उसे क्या पता था कि वह अब लौटकर बाहर नहीं आएगी। क्योंकि बाथरूम के अंदर ही काला सांप बैठा था। जिसमें महिला के बाथरूम में कदम रखते ही डस लिया। महिला कुछ बोल भी नहीं पाई और अचेत होकर गिर पड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान की घटना

राजधानी जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला घर में बने बाथरूम में नहाने गई, लेकिन वह काफी समय तक नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने जांच पड़ताल की और महिला को आवाज लगाई लेकिन महिला ने जवाब नहीं दिया । उसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो महिला अचेत हालत में पड़ी थी। वहां से कोबरा सांप निकलकर जाता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

40 साल की महिला की मौत

पुलिस ने बताया मुंडोता गांव में रहने वाली 40 साल की कमला देवी के साथ यह घटना घटित हुई है। कमला देवी सवेरे घर के बने बाथरूम में नहाने गई थी। लेकिन वहां पाटे के नीचे बैठे कोबरा सांप ने उसे डस लिया। काफी देर के बाद कमला देवी को बाथरूम से बाहर निकाल गया और नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : गंगाजल छिड़ककर पंडित ने रूबीना को बना दिया प्रीति, सात फेरे लेकर प्रेमी की हो गई तलाकशुदा महिला

गर्मी के कारण सांप बिल से बाहर

सांप पकड़ने वाले युवक ने बताया कि गर्मी के कारण सांप इन दिनों अपने बिल से बाहर आते हैं। वे अक्सर उस जगह पर बैठते हैं जहां पर ठंडक होती है। ऐसे में घर के बाथरूम या जहां पानी रखने का स्थान है, वहां सावधानी बरतना जरूरी है। बाथरूम या टॉयलेट का दरवाजा बिना कारण खुला नहीं रखना चाहिए। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी ज्यादा रहती है।

यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ