राजस्थान में एक पिता ने छोटी सी बात पर अपनी बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पीएम करवाया गया।

सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पढ़ाई नहीं करने पर परिजनों द्वारा अपने बच्चों की पिटाई करने के मामले तो आपने कई सुने होंगे। लेकिन ऐसा मामला आपने नहीं सुना होगा कि पढ़ाई नहीं करने पर एक पिता ने अपनी बेटी को इतना मारा कि उसकी मौत ही हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आबूरोड क्षेत्र का मामला

पूरा मामला आबूरोड क्षेत्र का है। यहां गांधीनगर में 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को उसके पिता ने मारा। पुलिस के अनुसार गांधीनगर निवासी फतेह मोहम्मद ने पढ़ाई की बात को लेकर अपनी बेटी मोमिना के साथ मारपीट करना शुरू किया। मारपीट में उनकी बेटी के शरीर में अंदरूनी चोट आई। जिससे वह घायल हो गई। घायल होने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी स्थिति और भी गंभीर हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इस पूरे मामले को पिता ने दबाए रखा।

पुलिस की हिरासत में आरोपी पिता

लेकिन सुबह मोहल्ले के लोगों को इस पूरी घटना के बारे में पता चल ही गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर आरोपी के ही भाई अकरम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें: मजदूरी कर बनाई दाल बाटी, ये है आईपीएल की टॉप टीम राजस्थान रॉयल्स

जांच के बाद होगा खुलासा

मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फतेह मोहम्मद को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इन्वेस्टिगेशन होने के बाद ही उसे पूरे मामले का पता चल सकेगा आखिर पिता ने कितनी देर तक अपनी बेटी को पीटा।

यह भी पढ़ें: काव्या धाकड़ ने इसलिये खेला था किडनैप का खेल, जानिये क्या थी असली चाहत