राजस्थान के भीलावाड़ा से एक हैरान करने वाली घटना है। जहां दो युवक पुलिस से बचने के लिए कार को  तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। लेकिन वह नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें दोनों की गर्दन धड़ से अलग हो गई। यानि मौके पर ही मौत हो गई।

भीलावाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस से बचने के लिए हाइवे पर कार उड़ा रहे दो तस्करों की गाड़ी एक ट्रक में जा घुसी। एक्सीडेंट इतना खतरनाक रहा कि दोनो की गर्दन ही लटक गई, मौके पर ही दोनो ने दम तोड़ दिया। कार को काटने में करीब एक घंटे का समय लगा, कार काटकर दोनो की लाशें बाहर निकाली जा सकी हैं। घटना मांडल थाना इलाके की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्थर से भरे डंपर में जा घुसी कार

पुलिस ने बताया कि आज सवेरे करीब छह बजे की यह घटना है। हरिपुर चौराहे के नजदीक नेशनल हाइवे की पुलिया पर सफेद दंग की स्वीफ्ट कार बेहद तेजी से दौड़ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में कार आगे चल रहे पत्थरों से भरे हुए डंपर में जा घुसी। कार में अगली सीट पर बैठे दोनो युवकों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश से राजस्थान ला रहे थे 200 किलो डोडा पोस्त

कार में पुलिस को करीब दो सौ किलो डोडा पोस्त मिला है। माना जा रहा है कि दोनो तस्कर हैं और पुलिस या अन्य किसी जांच एजेंसी से बचने के लिए वे तेजी से कार दौड़ा रहे थे। पुलिस ने उनकी पहचान भेराराम देवासी और मांगीलाल देवासी के रूप में की है। दोनो जीजा और साला बताए जा रहे हैं। संभावना है कि एमपी से ये लोग डोडा पोस्त लेकर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली और कार दौड़ाने के चक्कर में इस तरह का हादसा हो गया।