अक्सर सुना है कि किसी को अपना बॉस कोई खास पसंद नहीं होता है। लेकिन राजस्थान के अजमेर में एक बॉस इतना खतरनाक हो सकता है, कोई सोच भी नहीं सकता है। जिसने अपने वर्करों केस थ ऐसी क्रूरता की जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान मालिक को जब अपने यहां काम करने वाले चार मजदूरों पर शक हुआ तो न केवल उसने उन्हें बंधक बनाया बल्कि ऐसा बर्ताव किया जैसा कि हम केवल फिल्मों में देखते हैं। मालिक ने पहले तो अपने चारों मजदूरों को बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जब शरीर से खून निकलना शुरू हुआ तो उन जख्मों पर लाल मिर्च पाउडर और पेट्रोल डालने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विकास, मनीष-लक्की और राजेंद्र करते हैं नौकरी

पूरा मामला अजमेर जिले के ब्यावर क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र का है। इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल राकेश गुर्जर नाम के युवक की अनाज की दुकान है। यहां विकास, मनीष लक्की और राजेंद्र नौकरी करते हैं।

बॉस ने चारों वर्कर को जानवरों की तरह पीटा

राकेश को दुकान पर रख गल्ले में 15 हजार रुपए कम मिले। ऐसे में उसने चारों मजदूरों को पहले तो दुकान बुलाया और फिर वहां से नजदीक ही जौहरखेड़ा भेज दिया। जैसे ही वहां चारों पहुंचे तो उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद राकेश और उसके साथियों ने चारों मजदूरों के साथ 5 घंटे तक बेरहमी से मारपीट की।

खून निकला तो छिड़क दिया लाल मिर्च पाउडर

जब चारों मजदूरों के जख्मो से खून निकलने लगा तो राकेश और उसके साथियों ने उन जख्मों पर पेट्रोल और लाल मिर्च पाउडर डाला। जब खून के छींटे वहां फर्श पर गिरने लगे तो चारों मजदूरों से ही वहां सफाई करवाई गई। इसके बाद चारों को एक जंगल में ले जाकर पटका। जहां से चारों मजदूर अपने घरों पर पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।