राजस्थान के अजमेर जिले से एक पत्थर दिल मां का क्रूर चेहरा सामने आया है। जिसने प्रेमी के प्यार के लिए अपने बेटे को मार डाला। मासूम को फ्रूटी पिलाई और हाथ-पैर काट डाले। इसके बाद उसका सिर पर पत्थर मार खोपड़ी फोड़ दी।

अजमेर. राजस्थान की अजमेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 2 दिन पहले नेशनल हाईवे के पास 8 साल के मासूम का शव मिलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मृतक की मां और दूसरा मां का बॉयफ्रेंड है।जिन्होंने 8 साल के मासूम को केवल मारा नहीं बल्कि पहले तो उसे भांग पिलाई और फिर भी उसे नशा नहीं हुआ तो फ्रूटी में जहर मिलाकर दे दिया। जब इससे भी बात नहीं बनती बैठी तो दोनों उसे जंगल में ले गए और वहां उसके हाथ बांधे और उसका गला घोट कर हत्या कर दी। गला घोंटने के बार उसके सिर पर पत्थर भी मार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

दरअसल 28 नवंबर को मासूम की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसकी मां संगीता और उसकी प्रेमी लालाराम को गिरफ्तार किया है। दरअसल जब विशाल का पिता घर पर नहीं होता तो लालाराम संगीता से मिलने के लिए आता था। 8 साल का विशाल यह बात अपने पिता को बता देता। जिसके चलते मां और उसके प्रेमी ने विशाल को मारने की सोची।

'हमें गिरफ्तार ही कर लो लेकिन शादी करवा दो'

दोनों आरोपियों को पुलिस ने विजयनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद भी दोनों ने कहा कि चाहे हमें गिरफ्तार ही कर लो लेकिन शादी करवा दो। दरअसल पुलिस के लिए यह पूरा मामला अनसुलझा था लेकिन जब डेड बॉडी पर चोट के निशान देखे तो उन्हें पता चल गया कि उसका मर्डर किया गया है। वही जानकारी में आया कि मर्डर के 1 दिन पहले शाम को संगीता फरार हो गई थी। ऐसे में पूरे मामले खुलासा हो गया।