- Home
- States
- Rajasthan
- कभी इस लड़के के पास कपड़े खरीदने तक के रुपए नहीं थे, अब गाड़ी-बंगला और बैंक बैलेंस सब...इंस्पायर करेगी लाइफ जर्नी
कभी इस लड़के के पास कपड़े खरीदने तक के रुपए नहीं थे, अब गाड़ी-बंगला और बैंक बैलेंस सब...इंस्पायर करेगी लाइफ जर्नी
राजस्थान में इन दिनों एक लड़के के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह अलग अलग तरीके की कॉमेडी करते हुए दिखाई देता है। इनके जरिए वह लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। एक वक्त था जब उसके पास कपड़े खरीदने के भी पैसे नहीं थे।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तिजारा वीनस नाम के इस अकाउंट पर रोज कोई ना कोई वीडियो अपलोड होता है। जिसे लोग इतना ज्यादा देखना पसंद करते हैं कि उस पर महज कुछ घंटों में ही लाखों लाइक आ जाते हैं।
यह लड़का कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा इलाके का रहने वाला K.S Saini है। जिसने पहले तो टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया। लेकिन जब टिकटोक बैन हुआ तो उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना शुरू किया। नतीजा यह कि अब तक उसके करीब 1.6 मिलीयन फॉलोअर्स हो चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है
सैनिक पढ़ाई में इतना ज्यादा होशियार नहीं था और उसका पारिवारिक बैकग्राउंड भी इतना ज्यादा कोई मजबूत नहीं था लेकिन आज उसके वीडियो के जरिए ही पूरे देश में उसकी पहचान है।
राजस्थान और गांव के अलावा सैनी दिल्ली मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर जाकर भी वीडियो शूट करवाता है। और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।
इतना ही नहीं कई इवेंट में उसे बतौर राजस्थान और गांव के अलावा सैनी दिल्ली-मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर जाकर भी वीडियो शूट करवाता है। और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता है।
इतना ही नहीं कई इवेंट में उसे बतौर गेस्ट भी इनवाइट किया जाता है। इस बारे में सैनी का कहना है कि उसने तो यूं ही यह वीडियो बनाना शुरू किया लेकिन अब लोगों का प्यार मिलने के बाद वह इस क्रम को लगातार जारी रखेगा।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।