राजस्थान के अलवर जिले में एक शादी समारोह में अचानक दूल्हे की तबियत बिगड़ गई, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, मामला यही नहीं खत्म हुआ, बल्कि दोनों पक्ष के लोग थाने तक पहुंच गए।

अलवर. राजस्थान के अलवर में सात फेरे की शुरुआत होने से पहले दूल्हे को अचानक दौरे पड़ने लगे। जिसे देखकर दुल्हन घबरा गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोग तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताकर दूल्हें पक्ष द्वारा बीमारी छुपाने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद शादी टूट गई और बारात बैरंग लौट गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज और पैसा वापस लौटाया

राजस्थान के अलवर जिले के खेरली कस्बे में सोमवार रात दूल्हे की एक हरकत के कारण उसकी शादी टूट गई। जिसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया है। मामला इतना बढ़ा की पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद दुल्हन पक्ष को उसका सारा दहेज और पैसा वापस कराया।

दुल्हन के घर पहुंच गई थी बारात

खेरली थाना पुलिस ने बताया खौकर रोड पर आईटीआई कॉलेज के नजदीक विवाह स्थल में कल रात को विवाह का आयोजन हो रहा था।‌ लड़की अलवर की ही रहने वाली है और लड़का करौली जिले के हिंडौन सिटी कस्बे का है। वह बारात लेकर अपने पूरे परिवार, रिश्तेदारों के साथ शादी के लिए आया था, लेकिन वरमाला के समय कुछ गड़बड़ हुई।

वरमाला के बाद शादी से इंकार

दुल्हन पक्ष ने वरमाला के बाद शादी करने से इनकार कर दिया और फेर नहीं हुए। दुल्हन और उसके पिता सीधे थाने पहुंचे और थाने जाकर पुलिस को परिवाद दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत दूल्हे पक्ष को थाने पर बुलाया। दुल्हन और उसके पिता का आरोप था कि दूल्हे को ठीक रात 12 बजे दौरे आए। जब फेरे होने की तैयारी शुरू हो रही थी। इस बीमारी के बारे में परिवार ने उनसे छुपाए। दुल्हन और उसके पिता सीधे थाने पहुंचे और थाने जाकर पुलिस को परिवाद दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत दूल्हे पक्ष को थाने पर बुलाया ।‌दुल्हन और उसके पिता का आरोप था कि दूल्हे को ठीक 12 बजे दौरे आए। जब फेरे होने की तैयारी शुरू हो रही थी।‌ इस बीमारी के बारे में परिवार ने उनसे छुपाया ।‌

घर की मिट्टी बताई अशुभ

दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे की चारों बहनों ने उनके घर और घर की मिट्टी को अशुभ बताया। चार में से दो बहने तांत्रिक बताई गई। इसी कारण यह शादी टूट गई। वहीं दूल्हे और उसके पिता का कहना है कि दुल्हन पक्ष को कुछ गलतफहमी हो गई है।‌ इस कारण यह शादी टूट गई है। उनका पैसा और दहेज लौटा दिया गया है।