विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को होने जा रही है मुझे भगाकर ले चलो आई लव यू ...प्रेमी बोला-तुम्हारी शादी का कैटरिंग का आर्डर मुझे ही मिला है , मैं तुम्हें नहीं भगा सकता.... मेरा आर्डर कैंसिल हो जाएगा। राजस्थान में लड़की का यह लेटर वायरल हो रहा है।

जयपुर. सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी चीज वायरल हो जाती हैं , जिनके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होता है । इसी तरह का एक और मामला सामने आया है । कुछ समय पहले 10 के नोट पर एक लड़की का लव लेटर वायरल हुआ था उसका नाम सुमन था, उस समय यह लेटर खूब वायरल हुआ था । अब एक और लव लेटर वायरल हो रहा है लड़की का नाम कुसुम है और लड़के का नाम विशाल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की ने शादी से पहले गजब लेटर लिखा...

वायरल लेटर के अनुसार लड़की ने 10 के नोट पर लिखा है कि ..... विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को होने जा रही है मुझे भगाकर ले चलो आई लव यू ... कुसुम... । कुसुम। के द्वारा लिखा गया यह इमोशनल लेटर वायरल होने के बाद इसका जवाब भी वायरल हो रहा है।

प्रेमी ने भी हैरान करने वाला जबाव दिया

विशाल नाम के प्रेमी ने लिखा है कि.... तुम्हारी शादी का कैटरिंग का आर्डर मुझे ही मिला है , मैं तुम्हें नहीं भगा सकता.... मेरा आर्डर कैंसिल हो जाएगा। लेकिन.... आई लव यू टू तुम्हारा विशाल....... । 10 के नोट पर लिखा यह दोनों लव लेटर तेजी से वायरल हो रहे हैं ।

लोगों ने लड़का-लड़की के लिए दी शानदार सलाह

सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं । कुछ लोगों का कहना है कि यह सच्चा प्यार नहीं कुछ मतखरो का काम है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सच्चा प्यार हो भी सकता है। जिसे इस तरह से सोशल मीडिया पर लाकर बदनाम करना अनुचित है । यह किसी की भावनाओं से खेलना है, जो की अच्छी बात नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि आज के समय में भी लड़का और लड़की के पास मोबाइल नहीं होना , कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें-अजब-गजब मामला: सांप को फायर करने आया था युवक, लेकिन हाथ में फट गई बंदूक, उल्टे उसे ही लगी गोली