राजस्थान में 5 जनवरी 2024 को कर्णपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। जिसका रिजल्ट 8 जनवरी को आएगा। कांग्रेस ने यहां से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपेंद्र सिंह को टिकट दिया है।

जयपुर. राजस्थान में अगले माह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी। लेकिन ये सच है क्योंकि यहां एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का निधन होने के कारण चुनाव नहीं हुए थे। इस कारण कर्णपुर विधानसभा सीट पर जनवरी में चुनाव होंगे। कांग्रेस ने यहां कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे को टिकट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने फाइनल किया उम्मीद्वार

राजस्थान में कल सीएम पद की शपथ होने जा रही है और अगले महीने फिर से चुनाव है। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है और कांग्रेस ने कुछ देर पहले अपना उम्मीदवार भी उतार दिया है। भाजपा ने यहां पहले ही अपना उम्मीदवार उतार दिया था। अब वही उम्मीदवार चुनाव लडेंगे या फिर भाजपा नया उम्मीदवार उतारेगी यह फिलहाल सामने नहीं आ सका है। लेकिन कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे को टिकट दे दिया है।

199 सीट पर हुए थे चुनाव, अब एक सीट पर होगा

दरअसल राजस्थान में दो सौ विधानसभा सीट हैं। इनमें से 199 में पिछले महीने चुनाव हुआ था। इस महीने तीन तारीख को परिणाम आए और भाजपा ने 115 सीट जीत ली। उसके बाद दो दिन पहले भाजपा ने अपना सीएम भी बना दिया जो कि बिल्कुल ही नया चेहरा था। अब भाजपा की ओर से नए सीएम भजन लाल शर्मा कल जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर शपथ लेेंगे।

व्हील चेयर पर आकर भरा था फार्म

जो 200 वीं सीट थी उस पर कांग्रेस के उम्मीदवार की मौत हो गई थी। यह गंगानगर जिले कि श्रीकरणपुर सीट है। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर को पार्टी ने उतारा था। लेकिन गुरमीत सिंह बीमार थे और वे अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने उनका यह अनुरोध स्वीकार नहीं किया। हालात ये हो गए कि चुनाव से दस दिन पहले जब गुरमीत सिंह नामाकंन करने पहुंचे थे उस समय भी वे व्हील चेयर पर थे। उसके बाद चुनाव से ठीक पहले उनका देहांत हो गया। फिर वहां पर चुनाव रद्द कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम लेना अशोक गहलोत को पड़ा भारी

8 जनवरी को आएगा रिजल्ट

अब कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपेन्द्र सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। वहां पर पांच जनवरी को चुनाव है और आठ जनवरी को परिणाम आ जाएगा। वैसे तो यहां पर कांग्रेस का ही उम्मीदवार जीतता आ रहा है, लेकिन अब नजारा कुछ अलग है। अब सीट पर कड़ी टक्कर हो गई है।

यह भी पढ़ें: सेक्स के लिए मना किया तो पार्टनर ने लिव इन में रह रही लड़की की कैंची मारकर की हत्या