राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेमी जोड़े को तालीबानी तरीके से सजा दी गई। पूरे मामले में हैरानी वाली बात ये रही की बदमाशों को रोकने की बजाए लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। देखिए घटना का शाकिंग वीडियो।

बांसवाड़ा (banswara news). राजस्थान में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम करने वालों को गांव वालों ने तालिबानी सजा दे डाली। पुलिस को सही समय पर सूचना भी भेज दी गई लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इस दौरान गांव में किसी ने लड़की से बदमाशी की तो किसी ने लड़के को पीटा। जो भी आया उसने लड़के के लातें मारी और लड़की के बाल खींचकर उसका चेहरा दबोचा। दोनो को बांधकर अधमरा होने तक पीटा जाता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है। पुलिस ने देर शाम इस मामले में केस दर्ज किया है और लड़की के भाई को फिलहाल अरेस्ट कर लिया है। बाकि लोगों की तलाश की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपल को खंभे से बांध बेरहमी से पीटा

वीडियो जिले के आनंदपुरी कस्बे का है। वीडियो में जिस लड़के को खंभे से बांधा दिखाई दे रहा है उसका नाम मुकेश खटीक है। लड़की भी बालिग है। दोनो अलग अलग समाज से हैं लेकिन काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। दोनो को एक खंभे से बांधा गया और उसके बाद एक लड़का दोनो को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। उसके और साथियों ने भी लड़के से बुरी तरह मारपीट की है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो

दोनो को मारने पीटने का करीब तीस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो किसने डाला इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन लड़की के भाई को अरेस्ट जरूर कर लिया गया है। लड़की के भाई का नाम विजयपाल है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विजयपाल वीडियो में बोलता सुनाई दे रहा था कि दोनो को पैट्रोल डालकर जिंदा जला देगा। उधर पुलिस ने जब पीडित मुकेश से बातचीत की तो उसने कहा कि गलतफहमी के कारण उसे बांधकर पीटा गया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े- हैवान बने भाई ने पहले बहन और प्रेमी को बेरहमी से पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला, दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप