गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह बेटे के जन्मदिन पर बार बालाओं के डांस के आयोजन को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया उनके आयोजन में बार गर्ल का डांस वायरल हो रहा है।

उदयपुर। विवादों में बने रहने वाले नेता राजेंद्र गुढ़ा को हाल ही उनके मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बाद 9 सितंबर को उन्होंने अपने बेटे शिवम के जन्मदिन पर शिव सेना ज्वाइन कर ली। इस दौरान उदयपुरवाटी में उनके फॉर्म हाउस पर आयोजित पार्टी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। शिंदे ने ही उन्हें शिवसेना ज्वाइन कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाल डायरी विवाद और फिर नई पार्टी ज्वाइन करने को लेकर राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहली ही सुर्खियों में है। लेकिन अब नए प्रकरण के कारण फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल अब वह अपने बेटे की बर्थडे पार्टी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पढ़ें. शिवसेना के हुए लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा, अब तक इतनी बार बदला दल

बेटे के जन्मदिन पर बार बालाओं का डांस
बीती रात राजेंद्र सिंह गुढ़ा के लिबर्टी फार्म हाउस पर उनके बेटे शिवम की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने विदेश से बार बालाओं को बुलाया था। करीब करीब 10 से 15 मिनट तक बार बालाओं ने कार्यक्रम में डांस भी किया था। इस दौरान कई नेताओंं समेत आम पब्लिक भी थी। बेटे के जन्मदिन पर बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पढ़ें. राजस्थान से बड़ी खबर, प्रदेश सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अब इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन

पिछली बार भी बुलाई थीं विदेश से बार डांसर
बीते साल मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आए थे। मुख्यमंत्री के वहां से रवाना होने के बाद पिछली बार भी स्टेज पर विदेशी बार बालाओं का डांस हुआ था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री ने उस दौरान कहा था कि मैं मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह की वजह से ही हूं, लेकिन इस बार मंत्री राजेंद्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह एहसान करने लायक आदमी नहीं है।