भरतपुर में वेलेंटाइन डे पर होने वाली शादी दूल्हे के भाई की एक हरकत के बाद टूट गई। महिला संगीत में हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और दुल्हन पक्ष भी नाराज है।

भरतपुर, (Bharatpur latest news).खबर राजस्थान के भरतपुर जिले से है। जिले के मथुरागेट थाना इलाके का यह पूरा मामला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। दरअसल इस पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे की शादी टूट गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दुल्हन पक्ष के लोग भी इस घटना के बाद से नाराज हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को होनी थी शादी

दरअसल गुरुवार को गोपालगढ़ गांव में रहने वाले लोकेश नाम के एक युवक की शादी वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को थी। 13 फरवरी को घर में महिला संगीत और शादी से संबधित अन्य आयोजन चल रहे थे। इस दौरान लोकेश का चचेरा भाई लाखन भी समारोहों में शामिल हो गया। वह महिला संगीत में डांस कर रहा था। इस दौरान परिवार के लोगों से बदतमीजी करने लगा। पता चला कि वह शराब के नशे में था।

शर्मनाक हरकत के बाद देवर ने फांसी लगा ली

परिवार के लोगों ने उसे डांट लगाई और वहां से भगा दिया। वह अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब बारह बजे लोग जब सोने गए तो लाखन के कमरे में लाइट जलती दिखी। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद कल शाम होने वाली लोकेश की शादी को रद्द कर दिया गया। दुल्हन के घर में भी इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें-बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड की प्यार की चाहत में मौत, वैलेंटाइन वीक की सबसे दर्दनाक खबर: