राजस्थान की रहने वाली कल्पना कुंतल जिसने अपने महिला कोच के जेंडर चेंज के बाद शादी करके सुर्खियों में आई थी। एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि हमेशा से ही कबड्डी खेलने वाली इस महिला खिलाड़ी को दुबई में होने वाले टूर्नामेंट में पंजाब टीम ने साइन किया है।

भरतपुर (bharatpur news). आमतौर पर जब भी बात कबड्डी खेल की आती है। तो केवल हरियाणा का ही नाम लिया जाता है। यहां न केवल लड़के यह गेम खेलते हैं बल्कि सैंकड़ों लड़कियां भी कबड्डी गेम की बेहतरीन प्लेयर है। लेकिन राजस्थान भी अब इस मामले में आगे आ चुका है। यहां की लड़कियां न केवल कबड्डी का गेम खेल रही है। बल्कि कई स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप खेल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान से 12 से अधिक महिला कबड्डी प्लेयर हुई सिलेक्ट

ऐसी ही एक लड़की है राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली कल्पना कुंतल। हालांकि कल्पना की अब शादी हो चुकी है। लेकिन वह स्कूल टाइम से ही कबड्डी का गेम खेल रही है। जो अब दुबई में होने वाली महिला कबड्डी लीग में खेलेगी। कल्पना को पंजाब पैंथर्स टीम ने खरीदा है। इस टूर्नामेंट में राजस्थान ही नहीं बल्कि देश की 131 लड़कियों ने खेलने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद 102 लड़कियां 4 महिलाएं इस गेम के लिए सिलेक्ट हुई है। जून महीने में आयोजित होने वाली इस टूर्नामेंट के लिए राजस्थान से करीब एक दर्जन लड़कियां और महिलाएं सिलेक्ट हुई है।

पति को लेकर चर्चा में आई थी कबड्डी प्लेयर कल्पना

आपको बता दें कि कल्पना स्कूल स्टेट चैंपियनशिप के अलावा जूनियर स्टेट चैंपियनशिप और वेस्ट जोन इंटरसिटी स्टेट यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खेलकर कई मेडल भी ला चुकी है। वही हाल ही में यह अपने पति को लेकर सुर्खियों में रही थी। मीरा नाम की लड़की ने अपना जेंडर चेंज करवाया और खुद का नाम आरव कुंतल करवाकर कल्पना से शादी की। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन भी बड़े दुख के साथ निकल रहा है। इस बारे में उनके पति कुंतल का कहना है कि उनकी पत्नी कल्पना ने उनका हर एक कदम पर सहयोग किया। अब आज कल्पना की वजह से उनके पूरे देश में चर्चे हो रहे हैं। वह और उनका परिवार हमेशा प्रयास करेंगे कि इस गेम में कल्पना लगातार आगे बढ़ती रहे।

इसे भी पढ़ें- सैनिकों की शहादत ही नहीं अब खेल में भी आगे निकला झुंझुनू, दुबई में होने वाली चैंपियनशिप के लिए 35 लाख में बिकी खिलाड़ी

कल्पना के प्यार में पागल हुई मीरा, शादी करने के लिए बन गई औरत से मर्द