Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ जब बाइक सवार मां-बेटा ट्रॉली के नीचे दब गए। चालक फरार, पुलिस ने शव बरामद किए, आक्रोश से सड़क जाम हुई। 

Rajasthan News : राजस्थान के भरतपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने और उसके नीचे दबने से मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को वाहन के नीचे से निकाले और आनन फानन में आरबीएम अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह दर्दनाक हादसा भरतपुर में उद्योग नगर थाना इलाके में हुआ

दरअसल, यह दर्दनाक घटना भरतपुर में उद्योग नगर थाना इलाके की है, जहां शनिवार रात यह हादसा हुआ। बताया जाता है रहा है कि मां बेटे बाइक से कहीं काम से जा रहे थे, तभी अचानक से सामने से आ रहे खाद-बीज के कट्‌टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर गड्ढे के कारण पलट गई। जिसकी चपेट में मां-बेटे बाइक सहित आ गए और नीचे दब गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहित (23) और उसकी मां सुशीला देवी (45) के रूप में की है, जो भरतपुर के अलादीन कॉलोनी निवासी थे।

ग्रामीणों ने बताई हादसे की असली वजह

हादसा होते ही तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसको तलाशते रहे, लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला, आक्रोशित भीड़ ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किया, जिसके कारण जाम के हालात बन गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। आरोपी ड्राइवर की तलाश के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। मृतक मोहित के चाचा ने बताया कि मोहित की शादी 2 साल पहले हुई थी। उसके एक साल की बेटी है। अब उस बेटी और पत्नी का क्या होगा। उन्होंने बताया कि खराब सड़क की वजह से यह हादसा हुआ है। ग्रामीण लंबे समय बनाने के बारे में शिकयत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया। जिसकी बदौलत यह हादसा हो गया। यहां छोटे-मोटे एक्सीडेंट तो रोजाना होते रहते हैं।