Dharmendra Death News : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र एक्टर के साथ-साथ एक राजनेता भी रहे। वह 14वीं लोकसभा में बीकानेर से सांसद रहे थे।

Dharmendra Latest update News :फिल्म इंडस्ट्री से आई एक बुरी खबर ने बॉलीवुड क्या पूरे देश के करोड़ों लोगों को दुखी कर दिया है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। सोमवार दोपहर 89 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए। पंजाब से लेकर मुंबई तक और सियासत की गलियों में शोक की लहर है। बता दें कि धर्मेंद्र सांसद भी रह चुके हैं, उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता को चुनाव हाराया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को धर्मेंद्र ने हराया था चुनाव

सुपर स्टार धर्मेंद्र एक्टर के साथ-साथ एक राजनेता भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा था। वह 14वीं लोकसभा में साल 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद रहे थे। उन्होंने राजस्थन में कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को चुनाव हराया था। यह चुनाव एक्टर ने 57 हजार वोटों से जीता था। धर्मेंद्र के प्रचार करने के लिए दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल रैलिया करने के लिए बीकानेर पहुंचे थे।

एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दोनों की एक साल में मौत

यह संयोग की बात है कि एक दूसरे के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले एक्टर ध्रमेंद्र और नेता रामेश्वर डूडी दोनों का एक ही साल में निधन हुआ है। 3 अक्टूबर 2025 को डूडी दुनिया को अलविदा कह गए तो अब 24 नवंबर 2025 को हमारे हीमैन की मौत हो गई। धर्मेंद्र के निधन से बीकानेर में भी शोक की लहर है। उनके चाहने वालों की आंखें नम हैं।