राजस्थान के बूंदी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक होटल में रेड मारते हुए 19 लड़के लड़कियां गिरफ्तार किए। जब रूम में इंटर हुई तो कईयों को तो पुलिस वालों ने कपड़े पहनाए, अधिकतर कॉलेज के छात्र के साथ दो नाबालिग भी।

बूंदी (bundi news). बूंदी जिले में पुलिस ने एक होटल में रेड मारी है। होटल के कमरों से 19 लड़के लड़कियां हिरासत में लिए गए हैं। इनमें से दो लड़कियों की उम्र तो 18 साल से कम की थी,यानी दोनों नाबालिग थी । फिर भी कुछ लड़कों के साथ हमबिस्तर थी। पुलिस ने जब फिल्मों की तरह धड़ाधड़ कमरे खोलें , तो कमरों से अर्धनग्न हालत में लड़के लड़कियां मिले अचानक । पुलिस के आते ही उनके पसीने छूट गए। कईयों को तो पुलिस वालों ने कपड़े पहनाए और उसके बाद सभी को जीप में भर कर थाने ले आया गया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं और पढ़ाई करते हैं। बूंदी जिले की सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रुप स्टडीज के नाम पर लड़के-लड़कियां एक साथ होटल में आए थे

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित रामगंज, बालाजी इलाके में वेलकम होटल से लड़के और लड़कियों को दबोचा गया है। दो लड़कियों को छोड़कर सभी लड़के लड़कियों की उम्र 18 साल से 24 साल के बीच है। 8 लड़के हैं और 9 लड़कियां हैं। सभी आसपास के ही रहने वाले हैं। लड़के और लड़कियां अपने घर में ग्रुप स्टडीज का नाम लेकर आए थे। लेकिन वह लोग होटल में आ गए।

माता-पिता के पास पुलिस से पहुंचे फोन तो उड़े होश

सदर पुलिस ने बताया कि होटल के मैनेजर ने लड़के लड़कियों से मोटी रकम ली थी। फिलहाल पुलिस ने सभी के परिजनों को फोन करके सूचित किया है। परिवार को जब पुलिस थाने से फोन गया तो वे भौचक्के रह गए। कई माता-पिता ने तो थाने आकर अपने बच्चों की पिटाई तक कर डाली ।

चंद रुपयों के लिए दे देते है रूम

पुलिस ने बताया कि रामगंज और बालाजी क्षेत्र वैसे तो धार्मिक इलाका है। लेकिन होटल संचालक चंद रुपयों के लिए कमरों को उपलब्ध करा देते हैं, बस वे इस चीज का ध्यान रखते हैं कि लड़का और लड़की बालिक होने चाहिए। लेकिन इस केस में तो यह भी ध्यान नहीं रखा गया। पुलिस ने बताया कि सभी लड़के लड़कियां अलग-अलग कमरों में थे और नग्न हालत में एक ही बिस्तर पर थे। इनमें कुछ लड़कियां कॉलेज की है और कुछ कॉलगर्ल्स है।

इसे भी पढ़े- होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, नजारा देख रेड डालने पहुंची पुलिस भी हुई शर्मिंदा, 5 गिरफ्तार