राजस्थान के बूंदी शहर में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां एक मासूम को उसके फूफा ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। 13 साल के नाबालिग बच्चे को इतनी खौफनाक मौत देने की वजह इतनी की पता चलते ही लोगों के होश उड़ गए।

बूंदी (bundi news). राजस्थान के बूंदी शहर से बड़ी खबर है। 13 साल के एक बच्चे को पीट-पीटकर मार दिया गया , कारण बेहद चौंकाने वाला था । बच्चे ने अपने फूफा से मोबाइल फोन गेम खेलने के लिए मांगा था। फूफा ने मोबाइल फोन तो दिया नहीं उल्टा उसे कमरे में ले जाकर डंडों से इतना पीटा कि कमरे से बाहर जीवित नहीं निकल सका। परिवार के लोगों को भी कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा । बूंदी जिले के हिंडोली थाना पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बूंदी में अपनी बुआ के यहां रहता था भीलवाड़ा का मासूम

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 13 साल का बच्चा मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर इलाके का रहने वाला था। जहाजपुर में उसके पिता दुर्गा लाल अपनी दो बेटियों और परिवार के साथ रह रहे हैं। 13 साल का विकास 7 साल से बूंदी के हिंडोली इलाके में रहने वाली अपनी बुआ जनता देवी और फूफा रमेश के घर रहता था। 7 साल पहले बुआ ही विकास को अपने साथ लेकर गई थी और कहा था कि अब यह हमारे साथ ही रहेगा और वही पड़ेगा।

भीलवाड़ा में रहने वाले परिजनों को मिली पैरो तले जमीन खिसका देने वाली खबर

बताया जा रहा है कि विकास पढ़ाई में होशियार था। वह बुआ का इतना लाड़ला था कि बुआ उसे स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों में भी अपने गांव नहीं जाने देती थी। दुर्गा लाल ने पुलिस को बताया कि कल शाम फूफा रमेश का फोन आया और उन्होंने कहा कि बच्चे के उल्टी दस्त हुए थे और अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उसकी मौत हो गई, हम लोग उसकी लाश को लेकर भीलवाड़ा आ रहे हैं तुम अंतिम संस्कार की तैयारी करो।

अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान कुछ ऐसा पता चला की घरवाले हुए सन्न

बच्चे की मौत के बाद पिता टूट गए। आज जब शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की और श्मशान घाट में चिता पर जब बेटे के शरीर पर घी लगाने के लिए उसके कपड़े निकाले तो पिता को गंभीर घाव नजर आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार करने से पहले लाश को जब्त कर लिया। बाद में पता चला कि फूफा ने विकास को पीट-पीटकर मार दिया। मोबाइल फोन देने का विवाद हुआ था।

पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है । हिंडोली थाना पुलिस ने बताया कि परिवार के कुछ लोगों के हिरासत में लिया गया है ,उनसे हम लोग पूछताछ कर रहे हैं लेकिन यह घटना बेहद शॉकिंग है।