राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की  घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चुरू जिले से शॉकिंग घटना सामने आई है। जहां 14 साल की मासूम से सामूहिक गैंगरेप किया गया है।

चुरू. राजस्थान के चुरू जिले में 14 साल की मासूम से सामूहिक गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले तो मासूम को उसके घर से किडनैप किया और फिर उसके बाद गैंगरेप कर सुनसान इलाके में छोड़कर चले गए। अब इस पूरे मामले को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 महीने पहले गांव के खेत में ट्यूबवेल का काम चल रहा था। इसी दौरान कालूराम, कालूराम और कोझूराम काम करने के लिए आए थे। उस दौरान भी कालूराम ने पीड़िता के साथ रेप करके उसका वीडियो बना लिया था और धमकी दी कि यदि बात किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर देंगे। ऐसे में डर के मारे पीड़िता ने किसी को बात नहीं बताई।

बेबसी में आरोपियों से बात करती रही पीड़िता

आरोपियों ने बात करने के लिए पीड़िता को एक फोन दिया। डर के मारे पीड़िता उनसे बात भी करती रही। और अब दोनों कालूराम और बजरंग लाल पीड़िता के घर पर आए जहां उन्होंने जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ बाइक पर बैठाया और फिर एक सुनसान इलाके में ले जाकर रेप किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह सुनसान इलाके में पड़ी मिली। सुबह वह परिजनों को घर पर दिखाई नहीं दी तो उन्होंने भी तलाश की और उसे सुनसान इलाके में पीड़िता को ढूंढ लिया। बरहाल पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें-पलभर में कार चकनाचूर और पूरा परिवार खत्म...हनुमानगढ़ में दर्दनाक हादसा