राजस्थान के चूरू शहर से शॉकिंग मामला सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग के साथ उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर जो किया उसने तो सबके होश उड़ा दिए। संपत्ति विवाद के चलते छोड़ा था घर पर परिवारजनों ने जो किया वो तो सपने में भी नहीं सोचा था।

चूरू (churu). राजस्थान के चुरू जिले से हैरान करने वाली खबर है। चूरु जिले के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के साथ वह घटना हुई है जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकती। संपत्ति के लिए बुजुर्ग की पत्नी उसके बेटी, बेटा, दामाद और भाई ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दीया। मारपीट के दौरान बुजुर्ग बेहोश हो गया तो उन लोगों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। लेकिन शरीर में हरकत होने के बाद तो और बुरा हाल किया। यह पूरी घटना चूरू जिले के सदर थाना इलाके में दर्ज कराई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहोश हुआ तो इस खौफनाक तरीके से मरने का पता लगाया

परिवार के लोगों ने मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत का पता लगाने के लिए घरवालों ने बुजुर्ग की एक अंगुली जला दी। लेकिन जैसे ही अंगुली में आग लगी तो पीड़ित के शरीर में हरकत हुई तो बेरहम घरवालों ने बुजुर्ग को दोबारा बेरहमी से पीटा और उसके बाद जब वह फिर से बेहोश हुआ तो उसे कलेक्ट्री के बाहर फेंक दिया।

संपत्ति को लेकर किया बुजुर्ग का ये हाल

सदर थाना पुलिस ने बताया कि पिलानी खुर्द निवासी नरेश कुमार अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए आया था। लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण वह वापस अपने घर अग्रसेन नगर चला गया। वहां रात को खाना खाने के बाद वह सो गया, तो उसके परिवार के लोगों ने उसे उठाया और उसके साथ मारपीट की। नरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी, बेटा, बेटी और भाई संपत्ति को लेकर लड़ते झगड़ते थे। इस कारण उसने घर छोड़ दिया था। वह काफी समय के बाद अपने घर आया था। उसे लगा था कि अब संपत्ति का विवाद नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार शायद मौके की फिराक में ही था कि वह घर के बाहर जाए तो क्राइम को अंजाम दे।

कलेक्ट्रेट के बाहर फेंककर हुए फरार

उसके दूसरी रहने वाली जगह पर जाकर घरवालों द्वारा पीटा गया। जैसे ही नरेश को पीटा गया वह बेहोश हो गया। परिवार को लगा उसकी जान चली गई। उन लोगों ने उसे चूरु जिले में कलेक्ट्री के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। अब नरेश ने पत्नी ,बेटा , बेटी, दामाद और भाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सात लोगों के खिलाफ यह रिपोर्ट दी गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है।

इसे भी पढ़े- बुजुर्ग सास को बहू ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस से शिकायत करने पर महिला ने की शर्मनाक हरकत