corona cases in india today : देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में भी कोविड पैर पसार चुका है। वहीं जयपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर बच्ची की रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए। 

corona cases in india today : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी जयपुर से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। महिला चिकित्सालय में एक कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला ने सफलतापूर्वक एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में डॉक्टरों की टीम ने न केवल सावधानी से काम किया, बल्कि अपने अनुभव और समर्पण से यह साबित कर दिया कि उम्मीद की किरण किसी भी संकट को मात दे सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना पॉजिटिव के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट

महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा के अनुसार, 2 जून को 31 वर्षीय महिला को पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया और विशेष निगरानी में रखा गया।

कोरोना के खौफ में कराई गई सी-सेक्शन डिलीवरी 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने समय रहते सी-सेक्शन डिलीवरी का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि महिला ने 2.8 किलो वजन की एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। यह डिलीवरी विशेष रूप से कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए तैयार ऑपरेशन थियेटर में की गई, ताकि संक्रमण का खतरा न फैले।

कोरोना के खौफ में आई यह गुड न्यूज

डॉ. वर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं और फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं। यह घटना मेडिकल स्टाफ की तत्परता, कुशलता और मानवता की मिसाल बन गई है। कोरोना के इस दौर में जहां अधिकतर खबरें डर और चिंता पैदा करती हैं, वहीं यह मामला लोगों को सकारात्मकता और विश्वास का संदेश देता है।