राजस्थान से बड़ी खबर है। जहां राजधानी जयपुर के आदर्श नगर इलाके में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े बाल सुधार गृह से 15 बाल अपराधी फरार हो गए। इनकी उम्र पंद्रह से 18 साल के बीच है। इन पर रेप, मर्डर, अपहरण, लूट जैसे दर्जनों केस दर्ज हैं।

जयपुर. राजधानी जयपुर से आज की सबसे बड़ी खबर है। जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से पंद्रह हार्डकोर बाल अपराधी भाग गए। किचन की ओर चिमनी लगी चिमनी को हटाने के बाद वे सड़क की ओर कूद गए और अंधेरे में गायब हो गए। तड़के जब गार्ड्स ने गिनती की तो पता चला कि पंद्रह बाल अपराधी कम है। जांच पड़ताल शुरु की तब जाकर पता चला कि वे लोग चिमनी से फरार हो गए। इस घटना के बाद डीसीपी पूर्व ज्ञानचंद यादव मौके पर पहुंचे। जांच एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया। अब उनकी सर्च शूरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के सबसे बड़े बाल सुधार गृह से भागे अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान का सबसे बड़ा बाल सुधार गृह जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित है। वहां से देर रात ये बाल अपराधी फरार हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया की इनकी उम्र पंद्रह से 18 साल के बीच है। इन पर रेप, मर्डर, अपहरण, लूट जैसे दर्जनों केस दर्ज हैं। कुछ की तो एक दो दिन में ही बेल होने वाली थी, लेकिन उसके बाद भी आज तड़के ये भाग गए। पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। शहर से बाहर जाने वाले तमाम रास्तों को सील कर दिया गया है और वहां पर पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

सभी अपराधी 18 साल से कम रहते

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के किशोर जो अपराध करने के बाद पकडे जाते हैं उनको बाल सुधार गृह में रखा जाता है। इनमें कई तो एक से ज्यादा अपराध कारित किए हुए होते हैं। जब इनको सजा मिलती है तो भी 21 साल की आयु तक इनको बाल सुधार गृह की अलग से सैल में रखा जाता है और उसके बाद इनको अन्य जेलों में शिफ्ट कर दिया जाता है।